Pithoragarh News: डेंगू-मलेरिया से बचाव की दी जानकारी
पिथौरागढ़, अगस्त 21 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। डेंगू, मलेरिया, स्क्रब टाइफस की रोकथाम के लिए स्वास्थ विभाग की टीम ने जागरुकता अभियान चलाया। शुक्रवार को जाखपुरान क्षेत्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत अधिकारी ने बरसात के मौसम में घरों और आसपास पानी जमा न होने देने, पानी की टंकियों व बर्तनों को ढककर रखने व कूलर, गमलों और टायरों की नियमित सफाई करने की अपील की। बुखार, ठंड लगने, सिरदर्द, शरीर दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी गई। इस दौरान एएनएम साधना बिष्ट, लैब टेक्नीशियन निरंजन भट्ट, आशा कोऑर्डिनेटर प्रेमा जोशी सहित अन्य स्वास्थ कर्मी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- विश्व मच्छर दिवस पर मच्छर जनित रोगों से बचाव का संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.