पिथौरागढ़, नवम्बर 3 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़, संवाददाता। डीडीहाट में परिवहन विभाग ने बगैर फिटनेस-इंश्योरेंस के दौड़ रही एक बस को सीज किया। मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन शिवांश कांडपाल ने बताया कि क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को ले जा रही एक बस रोकी गई। जांच के दौरान वाहन का फिटनेस और इंश्योरेंस न मिलने पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए बस सीज की गई। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि दिवाली पर्व के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने, यात्रियों की आवाजाही में वृद्धि व वाहनों के अधिक संचालन को देखते हुए परिवहन विभाग की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वाहनों के आवश्यक अभिलेखों, फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, चालक लाइसेंस व वाहन की निर्धारित यात्री क्षमता की जांच की जा रही है। बताया ...