पिथौरागढ़, अक्टूबर 7 -- Pithoragarh News: डीडीहाट। नगर में स्काउट गाइड के तृतीय सोपान कैंप और ब्लॉक रैली का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कमला चुफाल, विशिष्ट अतिथि मनोज भंडारी, डाइट प्राचार्य भास्करानंद पाण्डे व पूर्व प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह मनौला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्लॉक सचिव धीरज खड़ायत ने बताया कि कैंप में डीडीहाट व मुनस्यारी ब्लॉक के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। कैम्प में बच्चों को गांठ बनाना, टेंट बनाना, कैम्पफायर सहित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। वहीं शाम के समय टैलेंट शो का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण टीम में सीबी पाल, चंद्रकला जोशी, टीएन जोशी, एसएम शमीम, अजय सार्की, राजेन्द्री कन्याल, ब्लॉक मुनस्यारी की सचिव बीना जोशी, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष आन सिंह रावत, सुनीता लोहिया, ...