Pithoragarh News: डीडीहाट में टैक्सी स्टैंड निर्माण के नाम पर गुमराह कर रही सरकार: कांग्रेस
पिथौरागढ़, अक्टूबर 7 -- Pithoragarh News: डीडीहाट, संवाददाता। कांग्रेस ने पिछले पांच वर्षों से टैक्सी स्टैंड का निर्माण कार्य पूरा न होने पर नाराजगी जताई। बुधवार को जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह टोलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम खुशबू पाण्डेय को ज्ञापन दिया। इस दौरान टोलिया ने कहा टैक्सी स्टैंड क्षेत्र की जनता और टैक्सी संचालकों की वर्षों पुरानी जायज मांग है। कहा वर्षों बाद भी जनहित के निर्माण कार्य का लंबित रहना गंभीर विषय है। विक्रम देउपा ने कहा कि पुराने टैक्सी स्टैंड के हटाए जाने के बाद अभी तक नया टैक्सी स्टैंड तैयार नहीं हो पाया है। जिसके चलते टैक्सी वाहनों को सड़क के दोनों तरफ खड़ा किया जा रहा है। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हिमांशु चुफाल ने कहा कि प्रशासन की ओर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.