पिथौरागढ़, अक्टूबर 1 -- Pithoragarh News: डीडीहाट। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में नगर की स्वच्छता, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और डीडीहाट महोत्सव को लेकर विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगरपालिकाध्यक्ष ने पर्यावरण मित्रों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्वच्छता व्यवस्था में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी सूरज कुमार ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व डीडीहाट महोत्सव को लेकर कार्ययोजना सदन के समक्ष रखी। वार्ड सदस्यों ने भी अपने-अपने वार्ड की समस्याओं और आवश्यकताओं को भी प्रमुखता से उठाया। इस दौरान सभासद दीवान साही, दीपेश जंगपांगी, नईम बख्श, कविन्द्र साही, रजनी कन्याल, सिमरन धपवाल, सुजाता देवी, दीपक कन्याल सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी...