Pithoragarh News: डीडीहाट नगरपालिका ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया
पिथौरागढ़, सितम्बर 24 -- Pithoragarh News: प्रमोद दिगारी, डीडीहाट। नगर पालिका परिषद की ओर से स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ। अध्यक्ष गिरीश चुफाल की ओर से बीते रोज आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों ने स्कूलों मे जाकर छात्र-छात्राओं को स्वच्छता और गीले व सूखे कूड़े के निस्तारण की प्रक्रिया को पोस्टर के माध्यम से समझाया। अधिशाषी अधिकारी सूरज प्रकाश ने कहा की कूड़े के निस्तारण से पहले कूड़े के प्रकार को जानना आवश्यक है। कहा इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। जिससे वह अपने आसपास स्वच्छता के प्रति कार्य कर सकें। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: स्कूली बच्चों को जागरूक किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.