पिथौरागढ़, सितम्बर 10 -- Pithoragarh News: प्रमोद दिगारी, डीडीहाट। नगरपालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल ने नगर की समस्याओं को लेकर डीएम आशीष भटंगाई को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चुफाल ने ज्ञापन में नगर में आपदा की समस्या, डीडीहाट सीएचसी में रिक्त पदों के सृजन, नगर में बंदरों की समस्या से निजात दिलाने सहित अन्य समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। चुफाल ने कहा वह नगर की समस्यायों के निदान को लेकर लगातार उच्चधिकारीयों व प्रशासन से भी वार्ता कर रहे है। उन्होंने डीएम से जल्द से जल्द समस्याओं को दूर करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...