पिथौरागढ़, सितम्बर 14 -- Pithoragarh News: झूलाघाट। नेपाल सीमा से लगे झूलाघाट बाजार मे कूड़ा निस्तारण को डस्टबिन स्थापित किया गया है। जिसके बाद भी क्षेत्र में कूड़े का अम्बार लगा हुआ है। व्यापार संघ अध्यक्ष योगेश भट्ट ने बताया की कूड़ा निस्तारित करने के लिए जिला पंचायत की ओर से क्षेत्र में वाहन भेजा जाता है। लेकिन कुछ लोग कूड़ा वाहन के आने पर वाहन में कूड़ा डालने के बजाय सड़क किनारे कूड़ा डाल रहे है। जिससे क्षेत्र में गंदगी का अम्बार लग रहा है। साथ ही पंचायत राज विभाग की ओर से क्षेत्र में कूड़ेदान स्थापित किए गए है। लेकिन उन्हें रखने के लिए एक सुव्यवस्थित स्थान नहीं मिलने के कारण कूड़ेदान को कभी कही तो कभी कही फैका जा रहा है। ग्राम प्रधान रेखा भट्ट ने कहा की झूलाघाट में पर्यटन की दृष्टि से आने वाले पर्यटकों के लिए पीडब्लूड़ी गेस्ट हाउस है। जिस...