पिथौरागढ़, नवम्बर 2 -- Pithoragarh News: झूलाघाट। झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर किल्ल के पास सड़क किनारे पड़े पत्थर वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इससे मार्ग पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग और वाहन आवाजाही करते हैं। सड़क किनारे पड़े पत्थरों के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि किल्ल के पास करीब छह माह पूर्व सड़क किनारे बनी दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से दीवार निर्माण का कार्य शुरू कराया गया, लेकिन 20 दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है और सड़क किनारे पड़े पत्थरों को भी नहीं हटाया गया है। स्थानीय विवेक ने बताया कि सड़क पर पत्थर पड़े होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्हो...