Pithoragarh News: झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग रज्यूड़ा के पास बंद
पिथौरागढ़, सितम्बर 2 -- Pithoragarh News: झूलाघाट। झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग के रज्यूड़ा के पास मलवा आने से सड़क बंद हो गई। मंगलवार रात एकाएक पहाड़ी से भरभराकर आए मलबे व पत्थरों के कारण सड़क में यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। जिससे झूलाघाट व पिथौरागढ़ को आवाजाही करने वाले यात्रियों के वाहन सड़क के दोनों और फंस गए। वाहन चालकों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क में आए मलवे हो हटाकर यातायात सुचारू करने की मांग उठाई है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लक्ष्मणझूला-कांडी-यमकेश्वर मोटर मार्ग मलबा आने से बाधित यह भी पढ़ें- Almora News: धौलछीना में टूटी सड़क, लोगों के घरों में घुसा मलबा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.