Pithoragarh News: झरने से सड़क खराब, दुर्घटना का खतरा
पिथौरागढ़, अगस्त 21 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। चंडाक मार्ग में झरने के पानी से खराब हुई सड़क दुर्घटना का सबब बनी हुई है। स्थानीय त्रिभुवन जोशी ने बताया कि बीते दिनों क्षेत्र में हुई भारी बारिश से झरने का वेग काफी बढ़ गया है। इससे झरने के ठीक नीचे लगाए गए टाइल्स उखड़ गए हैं जो अब दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरे का सबब बन गया है। जोशी ने बताया कि उक्त स्थान में स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगी है, इससे रात के समय आवाजाही के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने खतरे को देखते हुए प्रशासन से सड़क को दुरस्त करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.