Pithoragarh News: जौलजीबी मेले को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
पिथौरागढ़, नवम्बर 5 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एडीएम योगेंद्र सिंह ने जौलजीबी पहुंचकर मेला समिति के पदाधिकारियों और अन्य लोगों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को पेयजल, विद्युत, शौचालय, स्वच्छता सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं 11 नवंबर तक पूरी करने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि मेले में पहुंचने वाले व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में एसडीएम आशीष जोशी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, मेला समिति के पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.