पिथौरागढ़, अक्टूबर 14 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। रॉक क्लाइंबिंग प्रशिक्षण शिविर में युवतियों को प्राकृतिक व कृत्रिम दीवारों पर रॉक क्लाइंबिंग, जुमारिंग और रैपलिंग का प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को मुख्य प्रशिक्षक वाशु पांडे ने रॉक क्लाइंबिंग की बारीकियां बताई। कैप्टन हरीश सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में कुल 282 गर्ल्स कैडेट्स भाग ले रही हैं। इस दौरान सेकेंड ऑफिसर रेखा चौहान, नायब सूबेदार दर्शन सिंह , सूबेदार जसविंदर सिंह, नायब सूबेदार वीरेंद्र सिंह,हवलदार मेजर लोकेंद्र सिंह, हवलदार पन सिंह, कुंदन सिंह, हरीश चंद्र जोशी, कमल सिंह और नायक भैरवी प्रसाद सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...