Pithoragarh News: जीआईसी थरकोट को कम्प्यूटर भेंट किया
पिथौरागढ़, जुलाई 4 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से लगे केएसआर अटल उत्कृष्ट जीआईसी को बलबीर सिंह रावल ने अपने दादा की समृति में एक कम्प्यूटर व प्रिंटर भेंट किया। शनिवार को उन्होंने विद्यालय पहुंचकर प्रधानाचार्य को सामग्री सौपी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कोमल मेहता ने कहा कि वर्तमान दौर डिजीटल का है। ऐसे में सरकारी विद्यालय को कम्प्यूटर उपलब्ध कराकर रावल ने सराहनीय कार्य किया है। यहां प्रधानाचार्य बीसी पाठक, एसएमसी अध्यक्ष मनोज कुमार, विक्रम सिंह, दान सिंह, धन सिंह, त्रिलोक सिंह, अनिल कुमार, राजेंद्र जोशी, संजय जोशी, राजेंद्र पांडेय, एलडी भट्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.