पिथौरागढ़, अगस्त 2 -- Pithoragarh News: सतीश, पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर दवा प्रतिनिधि संघ ने गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। संघ ने केंद्र सरकार से आम लोगों को जीवन रक्षक दवाएं निशुल्क उपलब्ध कराने और सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग उठाई। कहा कि जिला अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सक और जरूरी दवाओं की उपलब्धता नहीं होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में दोपहर दो बजे के बाद मरीजों को टिटनेस जैसे जरूरी इंजेक्शन भी बाहर की दुकानों से खरीदने पड़ रहे हैं। रविवार को गांधी चौक में दवा प्रतिनिधि संघ के अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में लोग एकत्र हुए और स्वास्थ सेवाओं को सही करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Pithoragarh...