पिथौरागढ़, जुलाई 9 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राइंका देवलथल व जाजरदेवल थाने में पौधरोपण किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य वृक्षों के संरक्षण, जलवायु अनुकूलनशीलता और सामुदायिक जिम्मेदारी का संदेश देना है। जिससे पर्यावरण संरक्षण व कानूनी जागरूकता को बढ़ावा मिल सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...