पिथौरागढ़, जुलाई 30 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। सीमांत में बरसात के मौसम के बीच घरों के नलों में दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। बुधवार को जागृति कॉलोनी के लोगों ने बताया कि इन दिनों उनके नलों में रोजाना मटमैले पानी की सप्लाई की जा रही है। जिसने बीमारियों के खतरे को बढ़ा दिया है। कॉलोनी के लोगों ने कहा कि जल विभाग की ओर से स्वच्छ व पर्याप्त मात्रा में घरों में पानी उपलब्ध कराने की बात कही जाती है। लेकिन विभाग की ओर से इन दिनों नलों में मटमेले पानी की सप्लाई की जा रही है। जो पीने योग्य तो दूर लोगों के नहाने के काम भी नही आ रहा है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: खरकई का जलस्तर बढ़ने से सप्लाई का पानी हुआ मटमैला कहा इन दिनों नलों में आने वाले पानी का सेवन करने से लोगों के स्वास्थ्य में काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लोगों ने वि...