Pithoragarh News: जाखनी में कुत्ते का शिकार करते गुलदार सीसीटीवी में कैद
पिथौरागढ़, जुलाई 12 -- Pithoragarh News: प्रकाश, पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीती रात गुलदार पवन विहार कॉलोनी जाखनी में एक कुत्ते का शिकार करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। आबादी वाले क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है। कनालीछीना ब्लॉक के बथौली पीपली क्षेत्र में भी गुलदार की सक्रियता से ग्रामीण परेशान हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा देवी और महेंद्र सिंह ने बताया कि गुलदार ने उनके पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.