पिथौरागढ़, अगस्त 6 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। सुरभि सेवा समिति की ओर से राइंका सल्लाचिंगरी के 21 मेधावी व जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति व प्रशस्ति पत्र दिया गया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान बताया यह छात्रवृत्ति पीटी पुनेठा और द्रौपदी पुनेठा ने अपनी पोती शांभवी पुनेठा के जन्मदिन पर विद्यार्थियों को दिया है। समिति की ओर से विद्यार्थियों को फल व सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए। बाद में विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। यहां पर्वतारोही विश्व देव पांडेय, शुभम, समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र मखौलिया, उपाध्यक्ष तुलसी दत्त भट्ट, सचिव मोहन चंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश देवलाल, सदस्य एचएस चौहान, डॉ. तारा सिंह, वरिष्ठ शिक्षक महेश चंद्र पांडेय, प्रभारी प्रधानाचार्य गोविंद भट्ट मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...