पिथौरागढ़, अगस्त 22 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। अस्कोट पुलिस ने अस्कोट, ओगला व पीपली गांव में जाकर बुजुर्गों का हालचाल जाना। प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र यादव व चौकी प्रभारी ओगला नीरज चौहान की टीम ने गांवों में जाकर वरिष्ठ नागरिकों का हालचाल जानकर उन्हें होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद परिवारों को राशन व आवश्यक सामग्री वितरित कर उनकी मदद की। यह भी पढ़ें- अपने बुजुर्गों का सम्मान युवा वर्ग का कर्तव्य: पीएलवी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...