पिथौरागढ़, सितम्बर 7 -- Pithoragarh News: गंगोलीहाट, संवाददाता। महाकाली स्पोर्ट्स क्लब की ओर से अटल उत्कृष्ट जीआईसी मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जय काली इलेवन ने कुमाऊं किलर को 3-2 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। सोमवार को मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता एडवोकेट विजय चंद्रा ने किया। जय काली इलेवन के स्टार खिलाड़ी हिमांशु रावल ने मैच के प्रारंभ में एक गोल, हर्षू महर ने एक गोल और दूसरे हाफ में जय काली के कल्लू ने एक और गोल किया। वहीं मैच के दूसरे हाफ में कुमाऊं किलर की टीम ने 2 गोल दागे। विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: जय काली इलेवन ने 3-2 के अन्तर से जीता मैंच यहां नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल, 108 महाकाली मंदिर समिति के अध्यक्ष हरगोविंद रावल, राम...