पिथौरागढ़, अक्टूबर 27 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। जमतोला में रावण दहन के साथ रामलीला का समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन के साथ हुआ। ग्राम प्रधान चंदन सिंह मेहता की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान जमतोला से भट्टीगांव, बनकोट होते हुए रुंगरीक्षेत्र तक भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान के स्वरूप झांकी के मुख्य आकर्षण रहे। राम की भूमिका सोमिया मेहता, लक्ष्मण रिचु मेहता, सीता झलक शर्मा व हनुमान गुंजन मेहता ने निभाई। ग्राम प्रधान चंदन सिंह मेहता ने अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मीना गंगोला, विशिष्ट अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख रविन्द्र डसीला, जगदीश मेहता, गणेश राणा, ग्राम प्रधान खैरोली संज...