Pithoragarh News: जंतर-मंतर आंदोलन विषय पर विचार रखे
पिथौरागढ़, जुलाई 28 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। न्यू बजेटी स्थित ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय में मासिक काव्य व विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। मंगलवार को डॉ. पीताम्बर अवस्थी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने जंतर मंतर में युवाओं का आंदोलन विषय पर अपने-अपने विचार रखे। बाद में डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. आनन्दी जोशी, डॉ. पीताम्बर अवस्थी, लक्ष्मी आर्या, जयमाला देवलाल, अनीता जोशी, उमा पाटनी अवनि, डॉ. नीरज चंद्र जोशी, भावना भट्ट, काजल नेगी ने अपनी-अपनी कविताएं सुनाई। संचालन अनीता जोशी ने किया। कार्यक्रम में मंजुला अवस्थी, जयश्री लोहनी, हेमा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.