Pithoragarh News: छात्रसंघ चुनाव को लेकर हुई बैठक
पिथौरागढ़, सितम्बर 23 -- Pithoragarh News: धारचूला। राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र वर्मा ने बैठक का शुभारंभ किया। बताया 24 सितम्बर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। वही 25 सितम्बर को नाम वापसी, नामांकन पत्रों की जांच व वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। वही 29 सितम्बर को मतदान के बाद शाम चार बजे बाद विजय प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. राहुल कुमार तिवारी, निर्वाचन समिति के सदस्य डॉ. पूर्णिमा विश्वकर्मा, डॉ. भगवत जोशी, डॉ. सुनील कुमार आर्या, डॉ. पवन सिंह, डॉ नवीन कुमार, डॉ चंद्रकांत तिवारी, डॉ सुनीता जोशी, डॉ धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 29 सितंबर को जारी होगी अधिसूचना यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.