Pithoragarh News: छह घंटे बंद रहेगा पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच
पिथौरागढ़, नवम्बर 29 -- Pithoragarh News: धारचूला। पिथौरागढ़-तवाघाट मोटर मार्ग पर कुलागाड़ स्थित बैली ब्रिज की मरम्मत के चलते सोमवार को छह घंटे तक यातायात बंद रहेगा। सीमा सड़क संगठन की ओर से 30 नवंबर को पुल की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। प्रशासन ने सड़क यातायात बंद रखने की अनुमति देते हुए आदेश जारी किए हैं। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि पिथौरागढ़-तवाघाट मोटर मार्ग में कुलागाड़ पुल की मरम्मत के दौरान सुरक्षा और कार्य में किसी तरह का व्यवधान न हो, इसके लिए यातायात बंद रखना आवश्यक है। सोमवार सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक मार्ग पर सभी प्रकार की आवाजाही बंद रहेगी। निर्धारित समयावधि में बीआरओ की टीम पुल की मरम्मत का कार्य करेगी। एसडीएम आशीष जोशी ने वाहन चालकों और यात्रियों से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.