Pithoragarh News: छत से फिसलने से व्यक्ति घायल
पिथौरागढ़, अक्टूबर 4 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। डीडीहाट नया बाजार निवासी एक व्यक्ति छत से गिरने से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय नवीन कुमार जनपद मुख्यालय में वाहन मैकेनिक का कार्य करता है। बताया व्यक्ति वाहन के किसी काम को लेकर छत में चढ़ा था। इस दौरान एकाएक व्यक्ति का पांव फिसलने से वह छत से नीचे गिर गया। घटना के बाद परिजन व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. वर्षा की टीम ने व्यक्ति को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया घटना में व्यक्ति के बांए पांव में गंभीर चोट आयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.