Pithoragarh News: चौसाला में 12 नवम्बर से श्रीमद्भागवत कथा होगी शुरु
पिथौरागढ़, नवम्बर 10 -- Pithoragarh News: थल। चौसाला में आगामी 12 नवम्बर से साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास कृष्णानन्द पाठक के श्रीमुख से होगा। श्रद्धालु प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर सकेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष साधू सिंह कार्की ने बताया कि 18 नवम्बर को कथा का पारायण होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.