पिथौरागढ़, नवम्बर 7 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के दौबांस चौपाता में बंदरों के आंतक से लोग परेशान है। शनिवार को स्थानीय नरेन्द्र सिंह, किशन सिंह ने बताया कि बंदर खेतों में आकर माल्टा व बड़े नीबू को बर्बाद कर रहे है। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने वन विभाग से बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...