पिथौरागढ़, अक्टूबर 22 -- Pithoragarh News: गंगोलीहाट। शहीद पवन सिंह सुगड़ा महाविद्यालय में चार सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रसंघ ने अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने क्रमिक अनशन शुरु किया। छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल ने कहा कि छात्रसंघ की प्रमुख मांगों में महाविद्यालय के नए भवन तक सड़क का निर्माण, बीएससी, बीकॉम और एमए की कक्षाओं का संचालन शुरू करना, महाविद्यालय का उच्चीकरण तथा परिसर में छात्रावास का निर्माण कराना शामिल है। पूर्व में प्रशासन की ओर से मांगों को लेकर आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। 15 दिन की समयावधि बीत जाने के बावजूद मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से छात्र-छात्राओं को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है। छा...