पिथौरागढ़, सितम्बर 6 -- Pithoragarh News: प्रकाश पांडे, पिथौरागढ़। जिले की सड़कों और पुल संबंधी लंबित समस्याओं को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह खाती ने देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। खाती ने चंडिका घाट में रामगंगा नदी पर प्रस्तावित 80 मीटर पुल समेत कई सड़कों के निर्माण में आ रही अड़चनों को मुख्यमंत्री के सामने रखा। पूर्व जिपं सदस्य खाती ने बताया कि चंडिका घाट पुल की करीब 11 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार है। पुल तक पहुंचने के लिए तुलानी की ओर से करीब चार किलोमीटर सड़क का निर्माण वन विभाग की आपत्ति के कारण अटका है। दूसरी ओर बेरीनाग पीडब्ल्यूडी ने पोखरी, चौली, व्यालकटिया, बिरगोली, गराली और नरग्वाड़ी होते हुए प्रस्तावित पुल की ओर सड़क काटी है। यह भी पढ़ें- Champawat News: चम्पावत में 138.37 करोड़ की 17 ...