Pithoragarh News: घास लेकर जा रही महिला को कुत्ते ने काटा
पिथौरागढ़, अक्टूबर 31 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। मड़मानले क्षेत्र में पालतू कुत्ते के हमले में एक महिला घायल हो गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 28 वर्षीय सीता खनका घास लेकर अपने घर की ओर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में बैठे एक पालतू कुत्ते ने उन्हें काट दिया। बाद में परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. वर्षा, वार्ड बॉय विमल कुमार ने महिला का उपचार किया। चिकित्सक ने बताया महिला के ठुड्डी व चेहरे में सात टांके लगे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.