पिथौरागढ़, सितम्बर 17 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। धारचूला क्षेत्र में एक व्यक्ति को सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को 31 वर्षीय जय सिंह जंगल से मवेशियों के लिए चारा काट रहा था। इस दौरान अचानक एक सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद परिजन व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. कमल की टीम ने मरीज को भर्ती कर उसका उपचार किया। बताया व्यक्ति की स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...