पिथौरागढ़, जुलाई 2 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। सीमांत के बड़ाबे बेलतड़ी क्षेत्र में पहाड़ी से गिरने से एक महिला घायल हो गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुनीता देवी अपने घर के पास वाले जंगल में घास काटने को गई थी। इस दौरान अचानक उनका पांव फिसलने से वे पहाड़ी से नीचे गिर गए। घटना के बाद उनके पास में घास काट रही उनकी जेठानी ने उन्हें गिरा हुआ देखा। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी। घटना के बाद परिजन उन्हें तुरन्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उन्हें भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया। बताया महिला के सिर में चोट आई है। सर्जन की देखरेख में महिला का उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...