पिथौरागढ़, जुलाई 31 -- Pithoragarh News: प्रकाश, पिथौरागढ़। ग्रीन वैली विद्यालय में पांच दिवसीय साइंस कार्निवाल का शुभारंभ हुआ। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कार्निवाल का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, अनुसंधान और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है। ग्रीन वैली विद्यालय में पांच दिवसीय साइंस कार्निवाल का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक एडवोकेट मनोज कुमार जोशी ने दीप जलाकर किया। संस्थापक जोशी ने कहा कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन को बेहतर बनाने की सोच है। उन्होंने विद्यार्थियों को नई खोज, प्रयोग और अनुसंधान की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइंस कार्निवाल की विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि आज का विद्यार्थी ही भविष्य का वैज्ञानिक, आविष्कारक और राष्ट्...