Pithoragarh News: ग्रामीणों को वितरित की पानी की टंकी
पिथौरागढ़, अगस्त 1 -- Pithoragarh News: डीडीहाट। एसएसबी 11वीं वाहिनी की ओर से प्राथमिक विद्यालय पांगला में नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट चिकित्सा मेघराज चौधरी ने राजकीय इंटर कॉलेज खेत, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पांगला और राजकीय प्राथमिक विद्यालय जयकोट के विद्यार्थियों को जागरूक किया। बच्चों को खेल सामग्री वितरित कर उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के बाद जवानों ने जयकोट और तांकुल गांव के ग्रामीणों को तीन-तीन पानी की टंकियां भी वितरित कीं। कार्यक्रम में निरीक्षक सामान्य अतर लाल, सहायक उपनिरीक्षक भूपेश सहित एसएसबी के अन्य जवान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.