पिथौरागढ़, जुलाई 11 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के गौरीहाट पंचायत घर में आयुष ग्राम की ओर से आउटरीच कैंप का आयोजन हुआ। शिविर के दौरान योग अनुदेशक नीरज जोशी, बबीता कार्की ने आमजन को दैनिक जीवन में योग के नियमित इस्तेमाल से होने वाले लाभ के बारे में बताया। साथ ही योगाभ्यास भी कराया। यहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. उषा बृजवासी भट्ट, फार्मेसी अधिकारी शैलेन्द्र कंसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- योग शिविर में मोटापा रोग निवारण की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...