पिथौरागढ़, अगस्त 25 -- Pithoragarh News: थल। बलतिर गांव के नागीमल मंदिर में सातूं-आठूं पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने कुमाउंनी परिधान में ढोल-नगाड़ों के साथ गौरा और महेश्वर की प्रतिमाओं को नागीमल मंदिर पहुंचाया। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे। मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने चेली गौरा और जमाता महेश्वर को नम आंखों से ससुराल कैलाश के लिए विदा किया,और अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण दिया। मंदिर में अवतरित देव डांगरों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इसके बाद मंदिर परिसर में महिलाओं ने देर शाम तक ढोल की थाप पर झोड़ा-चांचरी का गायन किया। समापन अवसर पर देवी के प्रसाद स्वरूप फल आसमान में उछाले गए। इस दौरान मंदिर के पुजारी कवींद्र सिंह, मंदिर समिति अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भैसोड़ा, व्यवस्थापक सुरेंद्र सिंह भैसोड़ा,...