Pithoragarh News: गौड़ीहाट दोली में गुलदार का आंतक
पिथौरागढ़, अगस्त 16 -- Pithoragarh News: सुरेंद्र आर्य, झूलाघाट। मूनाकोट ब्लॉक के गौड़ीहाट दोली गांव में गुलदार के आंतक से लोग परेशान है। कानड़ी, बनाड़ा, खरक्योड़ा, गौड़ीहाट, झूलाघाट सहित अन्य क्षेत्रों में रोजाना लोगों को गुलदार दिखाई दे रहा है। रविवार को स्थानीय दिनेश आर्या ने बताया की बीते रात गुलदार ने पशुपालक मोहन राम के गौशाला में बंधी तीन बकरियों को अपना निवाला बना लिया। कहा कि मोहन पशुपालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है, लेकिन गुलदार के हमले से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग से मोहन राम को उचित मुआवजा देने व गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: दोली में गुलदार का आंतक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.