पिथौरागढ़, नवम्बर 22 -- Pithoragarh News: बेरीनाग। खितौली के कालसिन मंदिर में महाशिवपुराण कथा सुनने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा के दसवें दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मुख्य यजमान भुवन चंद्र पंत ने शिवलिंग में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। कथाव्यास आचार्य किशोर जोशी ने कथा को आगे बढ़ाते हुए श्रद्धालुओं को गोस्वामी तुलसीदास से जुड़े प्रसंगों को सुनाया। कथा को सुनकर पंडाल मे बैठे श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: श्रद्धालुओं को एकादशी व्रत की महिमा सुनाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...