Pithoragarh News: गोगना में दो मंजिला मकान ढहा,एक बैल की मौत
पिथौरागढ़, जुलाई 23 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। ग्राम पंचायत गोगना निवासी जगत सिंह मेहता का दो मंजिला आवासीय मकान बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण भरभराकर ढह गया। जगत सिंह मेहता ने बताया कि वह घर में अकेले रहते हैं,घटना के समय वह दूसरे कमरे में खाना बना रहे थे। अचानक पत्थर गिरने की तेज आवाज सुनकर वह तुरंत बाहर निकल आए। कुछ ही क्षणों में मकान ढह गया, इस हादसे में मलबे में दबने से एक बैल की भी मौत हो गई है,दूसरा बैल सुरक्षित है। समय रहते बाहर निकल जाने से उनकी जान बच गई। मकान गिरने की सूचना मिलने पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया प्रशासनिक अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.