पिथौरागढ़, अक्टूबर 5 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। राजकीय वाहन चालक महासंघ की ओर से 11 अक्तूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को महासंघ के क्षेत्रीय मंत्री व वरिष्ठ सलाहकार दीपक बिष्ट ने बताया कि संगठन की ओर से धर्मिक व सामाजिक कार्यों को किया जाता है। महासंघ के अध्यक्ष भुवन भट्ट, महामंत्री सुरेश जोशी, संरक्षक प्रताप मेहता ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से नवरात्रि के पहले दिन भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...