पिथौरागढ़, जुलाई 5 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नाचनी पुलिस व एएचटीयू टीम ने निर्माणाधीन कार्यस्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। एएचटीयू से अपर उपनिरीक्षक प्रेम बल्लभ छिम्वाल के नेतृत्व में टीम ने निर्माणाधीन कार्यस्थलों में जाकर कार्यरत व्यक्तियों के सत्यापन किए। साथ ही मजदूरों व अभिभावकों से अपने बच्चों की अकेला बाहर ना छोड़ने को कहा। सदस्यों ने बच्चों से मुलाकात कर उन्हें गुड टच - बैड टच के बारे में जानकारी दी। इधर नाचनी पुलिस ने बिर्थी गांव में चौपाल का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...