पिथौरागढ़, सितम्बर 4 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। बास्ते की जिला पंचायत सदस्य भावना लोहिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं के लिए गांव स्तर पर ओपन जिम और पुस्तकालय स्थापित करने की मांग रखी। जिला पंचायत सदस्य भावना ने कहा कि पहाड़ी व दूरस्थ क्षेत्रों में युवाओं को अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। ऐसे में गांवों में पुस्तकालय और ओपन जिम की स्थापना युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनके भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने नीति निर्माण में शोध और नवाचार को बताया जरूरी, पुस्तक का वि...