पिथौरागढ़, अक्टूबर 17 -- Pithoragarh News: सौरभ धामी, गंगोलीहाट। श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी की ओर से महाकाली मंदिर परिसर में रामलीला का मंचन जारी है। रामलीला के दूसरे दिन राम, लक्ष्मण व विश्वामित्र का जनकपुरी में प्रवेश, राम, लक्ष्मण संवाद, सीता सखी संवाद, सीता स्वयंवर, रावण बाणासुर संवाद, राम का धनुष तोड़ना, राम सीता का जयमाला पहनाने तक के दृश्यों का मंचन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा नेता दिनेश धानिक, राकेश पाठक, कमल रावल, नवीन उप्रेती, ललित उप्रेती, उप कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय शाह, सचिव गजेंद्र रावल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र रावल, संरक्षक सुबेदार मोहन सिंह रावल, मुख्य निर्देशक सूबेदार शंकर सिंह रावल, सह-निर्देशक किशन उप्रेती, कैलाश सिंह, राजेंद्र खाती, दिनेश बिष्ट, बबलू पाण्डेय, शंकर शाह, हेम पाठक, हारमोनियम वादक विशाल सो...