पिथौरागढ़, अगस्त 9 -- Pithoragarh News: प्रकाश, पिथौरागढ़। गंगोलीहाट पाताल भुवनेश्वर में एक बुजुर्ग महिला को सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार शनिवार दिन में 60 वर्षीय राधा देवी मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। इस दौरान अचानक एक सांप ने उनके हाथ में डस लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें गंगोलीहाट स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। जहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. शाहरूख ने महिला को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया महिला की स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...