पिथौरागढ़, सितम्बर 23 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ। केएनयू जीआईसी के मैदान में विण ब्लाक की क्षेत्रीय विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभिन्न आयु वर्गों की दौड़ प्रतियोगिताओं ने खिलाडियों ने हिस्सा लिया। समापन पर विजेताओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। बुधवार को केएनयू जीआईसी मैदान में आयोजित अंडर-14 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में योगेश बिष्ट प्रथम, शिवम सिंह द्वितीय और ललित मेहता तृतीय रहे। 200 मीटर में मोहित टम्टा प्रथम, अमित द्वितीय और दीपांशु भट्ट तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दीप्ति गिरी प्रथम, मानसी द्वितीय और अनुष्का कोहली तृतीय रहीं, जबकि 600 मीटर में हेमा बिष्ट प्रथम और आयत कुरैशी द्वितीय स्थान पर रहीं। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोग...