Pithoragarh News: कोटगाड़ी मंदिर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत निकाली झांकी
पिथौरागढ़, सितम्बर 4 -- Pithoragarh News: अनिल कार्की, थल। पुंगराऊं घाटी के पांखू कोटगाड़ी मंदिर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य झांकी निकली। झांकी में शामिल श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर भजन करते हुए बालेश्वर मंदिर पहुंचे। शुक्रवार को पांखू कोटगाड़ी मंदिर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर थल बाजार होते हुए बालेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। बालेश्वर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के स्वरूपों की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालु कृष्णा खड़े मधुबन में हंसे मन ही मन में राधिका... और बड़ी देर भई नंदलाला, तेरी राह तके बृज बाला... जैसे भजनों का गायन किया। सुदामा का किरदार निभा रहे पवन रावत और श्रीकृष्ण की भूमिका में पृथ्वी कार्की ने कृष्ण-सुदामा की मित्रता के मार्मिक प्रसंग का भावपूर्ण चित्रण किया। यह भी पढ़ें- Champawat News: जन्माष्टमी पर बाजार मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.