पिथौरागढ़, नवम्बर 29 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर के भड़कटिया स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन किया गया। प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों ने सरस्वती वंदना, नृत्य व योग का प्रदर्शन किया। बाद में वरिष्ठ अभिभावकों दादा-दादी व नाना- नानियों ने बच्चों को कहानी व कविताएं सुनाई, और अपने अनुभव साझा किए। बाद में दादा -दादी व नाना -नानियों के बीच विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यापिका पारूल गोयल, हेमंती नित्वाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। ----- यह भी पढ़ें- Bokaro News: डीपीएस चास में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...