Pithoragarh News: केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा के जन्मदिन पर किया रक्तदान
पिथौरागढ़, जुलाई 16 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। नगर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा के जन्मदिन पर रक्तदान किया। गुरुवार को भाजपा कार्यालय में केक काटने के बाद कार्यकर्ता जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचे। यहां उन्होंने बारी-बारी से रक्तदान किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, पूर्व महामंत्री राकेश देवलाल, जिला मंत्री रघुवीर सिंह बिष्ट, रवि जंग, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक लोहिया, महामंत्री सानिध्य जोशी सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.