Pithoragarh News: कीर्ति चक्र विजेता शहीद नायक गोपाल सिंह को दी श्रद्धांजलि
पिथौरागढ़, अगस्त 30 -- Pithoragarh News: प्रकाश पांडेय, कनालीछीना। ख्वांकोट निवासी कीर्ति चक्र विजेता शहीद नायक गोपाल सिंह पोखरिया की 29वीं पुण्यतिथि पर पूर्व सैनिक संगठन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन के उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त रमेश सिंह महर समेत पूर्व सैनिकों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। नायक गोपाल सिंह पोखरिया वर्ष 1997 में जम्मू-कश्मीर में तैनाती के दौरान फतेहपुर गांव में उग्रवादी गतिविधियों के खिलाफ अभियान में शहीद हुए थे। उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। उनकी वीरता और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।इस दौरान पूर्व सैनिकों और स्थानीय लोगों ने शहीद द्वार व स्मारक क्षेत्र में भू-धंसाव से उत्पन्न खतरे पर चिंता जताई। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.